जैक डोर्सी की नई ऐप Bitchat अब ऐप स्टोर में आ गई है। ये आम मैसेंजर नहीं है।
ये ब्लूटूथ के ज़रिए मैसेज भेजती है, इंटरनेट की ज़रूरत ही नहीं।
प्रदर्शन या आपदा जैसी स्थिति में बढ़िया काम करेगी।
कोई सर्वर नहीं, कोई यूज़र अकाउंट नहीं। डिवाइस सीधे कनेक्ट होते हैं। सबकुछ एन्क्रिप्टेड होता है।*
Twitter छोड़ने के बाद डोर्सी बिटकॉइन और डीसेंट्रलाइज़ेशन पर फोकस कर रहे हैं।
उनकी कंपनी Block ने ये ऐप बनाई है और ओपन-सोर्स में भी निवेश कर रही है।
Block हाल ही में S&P 500 में शामिल हुआ — दूसरी क्रिप्टो फोकस कंपनी के रूप में।
पिछले 5 दिनों में शेयर 11% चढ़ा। अब क्रिप्टो को वॉल स्ट्रीट भी गंभीरता से ले रही है।
*एन्क्रिप्शन: तकनीक जिससे केवल रिसीवर ही संदेश पढ़ सकता है।
