Ethereum ले ट्रांजैक्शन फीस को किया आसान

Ethereum की नई पहल EIP-7999 से ट्रांजैक्शन फीस अब सरल हो जाएगी।

अब यूजर्स को कई अलग-अलग फीस नहीं भरनी होंगी। बस एक मैक्स फीस तय करो, और हो गया!

Ethereum की फीस की समस्या कहाँ से शुरू हुई?
2017 में DApp और ICO की बाढ़ आई। ट्रैफिक बढ़ा और फीस $50 तक पहुँच गई।

EIP-1559 ने बेस फीस जलाने की कोशिश की, लेकिन नेटवर्क भीड़ में फीस फिर भी उड़ी। कई लोग Optimism और Arbitrum जैसे layer-2 पर शिफ्ट हुए।

Dencun अपग्रेड ने क्या बदला?
मार्च 2024 में आए Dencun अपडेट ने 9 बड़े बदलाव लाए। फीस 95% तक घट गई।

पर ETH की कीमत 50% से ज्यादा गिरी। Ethereum ने फिर भी $2.48 बिलियन फीस से कमाया, पर Tron और Solana पास आ रहे हैं।

अब Ethereum को उम्मीद है कि सिंपल फीस सिस्टम से वो बाजार में बना रहेगा।