सावधान! कैलिफोर्निया 3 साल बाद आपकी बिटकॉइन ले सकता है

कैलिफोर्निया में एक नया क्रिप्टो कानून पास हुआ है जो निष्क्रिय बिटकॉइन जब्त कर सकता है।

क्रिप्टो विधेयक को मंजूरी
3 जून को विधानसभा ने AB 1052 को सर्वसम्मति से पास किया।
अगर आपकी क्रिप्टो अकाउंट 3 साल तक निष्क्रिय रहती है, तो सरकार उसे “अनक्लेम्ड” मान सकती है।

न कोई ट्रांजैक्शन, न लॉगिन — मतलब निष्क्रिय।

पर आपकी बिटकॉइन बेची नहीं जाएगी। उसे किसी लाइसेंसधारी कस्टोडियन को सौंपा जाएगा।

बिटकॉइन वापस मिल सकती है
Satoshi Action Fund के एरिक पीटरसन ने बिल का ड्राफ्ट तैयार करने में मदद की।
उनका कहना है कि बिटकॉइन को मूल रूप में ही रखा जाएगा, डॉलर में नहीं बदला जाएगा।

यानी आप चाहें तो उसे बाद में बिटकॉइन में ही क्लेम कर सकते हैं।

अन्य राज्यों में बैंक खातों के लिए ऐसे ही कानून पहले से मौजूद हैं।

क्रिप्टो भुगतान की भी अनुमति
अब लोग और व्यवसाय क्रिप्टो से सामान और सेवाओं की खरीद कर सकेंगे।

बिटकॉइन का कानूनी उपयोग बढ़ेगा।

2026 से लाइसेंस जरूरी, सेल्फ-कस्टडी को छूट
1 जुलाई 2026 से क्रिप्टो बिज़नेस करने के लिए लाइसेंस जरूरी होगा।
लेकिन जो अपनी क्रिप्टो खुद रखते हैं, उन्हें छूट मिलेगी।

सोशल मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रिया
कुछ लोग इसे सरकारी दखल बता रहे हैं।
दूसरों का कहना है कि लोग कानून को गलत समझ रहे हैं।
पीटरसन कहते हैं: यह समाधान है, लूट नहीं।