Perpetual Swaps: Altcoin की सच्चाई की पहचान
BitMEX के CEO Stephan Lutz का क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए साफ मैसेज है — अगर आप जानना चाहते हैं कि किसी Altcoin की असली वैल्यू क्या है, तो Perpetual Swaps पर नजर रखो।
Perpetual Swaps एक ऐसा ट्रेडिंग कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें आप किसी कॉइन की कीमत पर दांव लगा सकते हैं, बिना उसे खरीदे। Futures Contracts से अलग, Perpetual Swaps कभी एक्सपायर नहीं होते — आप इन्हें जब तक चाहें होल्ड कर सकते हैं।
Lutz के मुताबिक, जैसे ही किसी नए Altcoin का Perpetual Swap किसी एक्सचेंज पर लॉन्च होता है, वहीं से असली प्राइस डिस्कवरी शुरू होती है। मतलब — अब सिर्फ मार्केट की सच्चाई बचेगी, न कि सिर्फ Hype।
Perpetual Swaps कैसे असली प्राइस दिखाते हैं?
Lutz बताते हैं कि Perpetual Swaps से ट्रेडर्स दोनों साइड — Long (ऊपर जाने की उम्मीद) और Short (नीचे गिरने की उम्मीद) — में ट्रेड कर सकते हैं।
इस Flexibility की वजह से ये पता चल जाता है कि किसी कॉइन के पीछे असली डिमांड है या सिर्फ Memes और Marketing।
अगर Perpetual Swap लिस्ट होने के बाद ज्यादा लोग किसी Altcoin को Short कर रहे हैं, तो हो सकता है वो अगला Bitcoin न बने।
एक्सचेंज का असर भी बड़ा है
सिर्फ Swap Launch ही नहीं, बल्कि Swap कहां लिस्ट हो रहा है, ये भी बड़ा फैक्टर है।
BitMEX की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से मार्च 2025 के बीच:
- OKX पर लिस्ट हुए 70% Swaps पहले ही दिन All-Time High पर पहुंचे।
- Bybit और BitMEX का स्कोर लगभग 41% रहा।
- Binance का रिजल्ट 50-50 था।
यानि, आप कहां ट्रेड कर रहे हैं, ये उतना ही जरूरी है जितना कि आप क्या ट्रेड कर रहे हैं।
CEO की Pro Tip
Lutz सलाह देते हैं कि Perpetual Swaps ट्रेड करते वक्त एक्सचेंज को ध्यान से चुनें।
Liquidity, Listing Pattern, और Platform की Reputation — ये सब आपकी ट्रेडिंग सक्सेस में बड़ा रोल निभाते हैं।
