Tether ने Jack Mallers को बनाया Bitcoin की बड़ी मछली

Tether और Bitfinex ने Jack Mallers की नई कंपनी Twenty One Capital को 3.9 बिलियन डॉलर के बिटकॉइन ट्रांसफर किए। अब यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी BTC होल्डिंग वाली कंपनी बन गई है।

बिटकॉइन ट्रांसफर में बड़ा धमाका
Tether के CEO Paolo Ardoino ने X पर दो ट्रांजैक्शन की जानकारी दी—11,417 BTC (लगभग 1.2 बिलियन डॉलर)। 10,500 BTC SoftBank से जुड़े एड्रेस पर गए। 917 BTC शुरुआती निवेशकों को भेजे गए, जिनकी कीमत 96 मिलियन डॉलर थी।

एक दिन पहले 25,812 BTC (2.7 बिलियन डॉलर) के तीन ट्रांजैक्शन हुए। Bitfinex ने 7,000 BTC (~730 मिलियन डॉलर) भेजे, Tether ने 14,000 BTC जोड़े और 4,812 BTC शुरुआती फंडिंग के लिए भेजे गए।

Twenty One Capital क्या है?
Jack Mallers एक ऐसा फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो पूरी तरह Bitcoin पर आधारित है—लोन, कस्टडी और एसेट इश्यू सीधे ब्लॉकचेन पर होंगे।

कंपनी SPAC के जरिए Cantor Fitzgerald के साथ मर्ज करके पब्लिक होगी। वैल्यूएशन है $3.6 बिलियन।

पारदर्शिता पर बहस
Strategy के Michael Saylor मानते हैं कि ऑनचेन रिज़र्व दिखाना रिस्की है। Arkham ने दावा किया कि उन्होंने 87% बिटकॉइन वॉलेट्स को ट्रैक कर लिया है।