Metaplanet ने खरीदे 10,000 बिटकॉइन, शेयर में 22% की उछाल

Metaplanet ने बिटकॉइन पर बड़ा दांव लगाया है। जापानी कंपनी ने 1,112 BTC खरीदे और अब उसके पास कुल 10,000 BTC हो गए हैं — Coinbase से भी ज़्यादा।

इस खरीद में 16.88 बिलियन येन (117 मिलियन डॉलर) खर्च हुए। औसत कीमत थी लगभग 13.9 मिलियन येन (96,400 डॉलर) प्रति BTC।

कुछ ही समय पहले Metaplanet आठवें नंबर पर थी। अब वो सातवें स्थान पर आ गई है। और वो यहीं नहीं रुकने वाली।

उसी दिन कंपनी ने 210 मिलियन डॉलर के बिना ब्याज वाले बॉन्ड जारी करने की घोषणा की — और वो पैसे भी BTC खरीदने में लगाए जाएंगे। लक्ष्य है 2027 के अंत तक 210,000 BTC।

इस घोषणा के बाद टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में Metaplanet के शेयरों में 22% से ज़्यादा की तेजी आई, और वो 1,860 येन पर बंद हुए। इस साल अब तक शेयर 417% ऊपर हैं।

भले ही हाल में BTC 110K से गिरकर 103K पहुंचा, लेकिन संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी कम नहीं हुई। पिछले हफ्ते ETF में 1.3 बिलियन डॉलर से ज़्यादा आए।

Michael Saylor? वो भी अभी BTC खरीद रहे हैं। डिजिटल गोल्ड रश चालू है।