जैक डोर्सी ने लॉन्च किया बिना इंटरनेट के मैसेजिंग ऐप

जैक डोर्सी ने Bitchat नाम का ऐप शुरू किया है — इंटरनेट की ज़रूरत नहीं!

यह ब्लूटूथ मेश नेटवर्क पर काम करता है, कोई सर्वर नहीं।

ना अकाउंट चाहिए, ना ईमेल, ना फोन नंबर। सिर्फ डिवाइस चाहिए।

संदेश डिवाइस की मेमोरी में होते हैं और फिर अपने आप मिट जाते हैं।

WhatsApp जैसी कंपनियाँ डाटा लेती हैं, लेकिन Bitchat निजी और स्वतंत्र है।

हैशटैग से ग्रुप बना सकते हैं, पासवर्ड भी लगाया जा सकता है।

संदेश एक डिवाइस से दूसरे तक पहुंचता है, जैसे रिले की तरह।

30 मीटर तक रेंज है और डिवाइस आपस में जाल जैसा नेटवर्क बनाते हैं।

अगर प्राप्तकर्ता ऑफलाइन है तो संदेश सेव रहता है और बाद में जाता है।

आने वाले समय में WiFi का सपोर्ट भी होगा।

यह ऐप प्रदर्शन, आपदा या इंटरनेट न होने पर मदद करेगा।

जैक बोले, “इसमें IRC वाले दिन की फीलिंग है — लेकिन ज़्यादा मज़ेदार!”