Saylor फिर से एक्शन में
Michael Saylor की कंपनी Strategy ने नई शेयर लॉन्च की। Bitcoin से जुड़ी। दाम: 100 डॉलर प्रति शेयर।
मकसद? ज़्यादा कैश खींचना और Bitcoin में बदलना।
नई शेयर क्या है?
नाम: Variable Rate Series A Perpetual Stretch Preferred Stock (STRC)। नाम लंबा, सोच सीधी।
हर महीने डिविडेंड मिलेगा। शुरुआती रिटर्न: सालाना 9%। कंपनी इसे बदल सकती है।
शेयर की कीमत रहेगी 100 डॉलर के आसपास। इसलिए इसे सिंथेटिक स्टेबलकॉइन कहा जा रहा।
स्टेबलकॉइन: डॉलर जैसी स्थिर कीमत वाली क्रिप्टो।
Bitcoin लेखक Adam Livingston ने इसे कहा “BTC के लिए इनकम पाइप।”
शेयर नहीं खरीद रहे, डॉलर से Bitcoin बदलने का जरिया खरीद रहे।
अभी क्यों?
Strategy ने हाल ही में 4.2 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे, ताकि Bitcoin खरीदें।
इस हफ्ते भी 740 मिलियन डॉलर का BTC खरीदा।
रुकने का इरादा नहीं।
बड़ी तस्वीर
Strategy और Metaplanet जैसी कंपनियां Bitcoin को 100 ट्रिलियन डॉलर का बाजार बना सकती हैं।
Blockstream के Adam Back का मानना, बड़ी कंपनियां फॉलो करेंगी।
