न्यूयॉर्क की एक जूरी ने SafeMoon के पूर्व सीईओ ब्रेडन जॉन कैरोनी को वायर फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग और अमेरिका से धोखाधड़ी की साजिश के आरोपों में दोषी पाया।
दो सप्ताह चली सुनवाई के बाद फैसला कुछ ही घंटों में आया। कैरोनी ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन जूरी ने मानने से इनकार कर दिया।
कैरोनी, थॉमस स्मिथ और काइल नागी पर SFM टोकन में लाखों डॉलर का गबन करने का आरोप है। स्मिथ ने अदालत में गवाही दी, नागी रूस भाग चुका है।
स्मिथ ने अभियोजकों से सौदा किया है, जिससे उसे कम सजा मिल सकती है। कैरोनी को कई साल की जेल हो सकती है।
यह मामला नए कार्यवाहक अभियोजक जोसेफ नोसेला के लिए पहली बड़ी क्रिप्टो चुनौती है। वे 5 मई को पदभार ग्रहण किए थे।
