क्रिप्टो एक्सचेंज OKX अमेरिका में IPO लाने की योजना बना रहा है। अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन चर्चा तेज़ है।
अप्रैल में OKX ने अमेरिका में विस्तार किया और सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में मुख्यालय खोला। साथ ही रोशन रॉबर्ट को अमेरिका का CEO नियुक्त किया।
फरवरी में कंपनी ने $500 मिलियन का जुर्माना भरा। वजह: अमेरिका में बिना लाइसेंस सेवा देना।
अब OKX कहता है कि वे कानूनी और पारदर्शी तरीके से काम करेंगे।
CMO ने कहा कि IPO “निश्चित रूप से संभव” है और “संभावना है कि ये अमेरिका में होगा।”
Circle का IPO बहुत सफल रहा—$1.1 बिलियन की फंडिंग मिली और शेयर उछल गए।
Gemini, FalconX और Bullish जैसी कंपनियां भी IPO की तैयारी में हैं। OKX भी जल्द जुड़ सकता है।
