SharpLink Gaming ने lsETH के ज़रिए 2 मिलियन डॉलर और स्टेक किए हैं। अब तक कंपनी 165,000 से ज़्यादा ETH स्टेक कर चुकी है, जिसकी कीमत करीब $458 मिलियन है।
कंपनी के शेयर करीब 30% उछले और $11.98 तक पहुँच गए। निवेशकों का भरोसा दिख रहा है।
lsETH क्यों?
lsETH से रिटर्न भी मिलता है और लिक्विडिटी भी बनी रहती है। मतलब पैसा फंसे बिना कमाई।
रणनीति क्या है?
SharpLink का ज़्यादातर क्रिप्टो पोर्टफोलियो lsETH में है। ETH, CROAK, DAI, और BNB केवल मामूली हिस्से में हैं।
ऑन-चेन डेटा दिखाता है कि कंपनी एक्टिवली फंड्स मूव कर रही है, सिर्फ होल्ड नहीं कर रही।
संस्थागत रुझान?
अब कई बड़ी कंपनियाँ भी Ethereum स्टेकिंग को चुन रही हैं, ताकि बिना लॉक-इन के रिटर्न मिले।
कीमत पर असर
ETH जब स्टेक हो जाता है, तो मार्केट में उसकी सप्लाई कम हो जाती है। मांग वही रहे, तो दाम बढ़ता है।
SharpLink की आक्रामक रणनीति अब तक तो कारगर लग रही है।
