अमेरिकी संसद 14 जुलाई से ‘क्रिप्टो वीक’ की शुरुआत करेगी। इसमें तीन अहम बिलों पर चर्चा होगी: CLARITY, Anti-CBDC और GENIUS एक्ट।
उद्देश्य है: अमेरिका को ग्लोबल क्रिप्टो इनोवेशन का लीडर बनाना। चेयरमैन फ्रेंच हिल बोले, “अब वक्त है कि अमेरिका लीड करे।”
बिलों में क्या है?
ये बिल क्रिप्टो के लिए क्लियर नियम बनाना चाहते हैं। एक स्टेबलकॉइन पर नियम बनाएगा, दूसरा CBDC को रोकने की कोशिश करेगा।*
हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि ये बिल ट्रंप की डिजिटल एसेट नीति को आगे बढ़ाएंगे। क्रिप्टो अब संसद का हॉट टॉपिक है।
* CBDC यानी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी, एक सरकारी डिजिटल पैसा है। इसमें निजता की चिंता रहती है।
CLARITY बिल
इस बिल में रेगुलेटर SEC और CFTC के बीच जिम्मेदारी बांटी जाएगी। क्रिप्टो कंपनियों को अपने फाइनेंशियल डेटा को डिस्क्लोज करना होगा और ग्राहक के फंड को अलग रखना होगा।
CBDC को ब्लॉक करने की योजना
Anti-CBDC बिल अप्रैल में पास हुआ। यह फेड को डिजिटल डॉलर जारी करने से रोकता है। वजह? जनता की प्राइवेसी।
स्टेबलकॉइन की जंग
GENIUS एक्ट चाहता है कि राज्य स्तर पर रेगुलेशन हो। STABLE एक्ट चाहता है कि यह फेडरल स्तर पर हो। दोनों दलों में फिर से बहस छिड़ गई है।
सीनेटर एडम शिफ चाहते हैं कि नेताओं और उनके परिवारों को क्रिप्टो से मुनाफा कमाने से रोका जाए। कारण? ट्रंप और क्रिप्टो इंडस्ट्री की करीबी।
14 जुलाई को वाशिंगटन में क्रिप्टो की गूंज सुनाई देगी।
